राजनीति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 दिसंबर को आएंगी जमशेदपुर, इस कार्यक्रम में होंगी शामिल
जमशेदपुर

इंदौर हरित संदेश न्यूज
जमशेदपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 दिसंबर को जमशेदपुर आएंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका पहला जमशेदपुर आगमन होगा।
इसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर रविवार को उपायुक्त समेत तमाम वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों ने करनडीह स्थित दिशोम जाहेर परिसर का निरीक्षण किया।
इस दौरान कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया गया और संबंधित पदाधिकारियों और आयोजन समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर रविवार को उपायुक्त समेत तमाम वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों ने करनडीह स्थित दिशोम जाहेर परिसर का निरीक्षण किया।

