
इंदौर हरित संदेश
मध्य प्रदेश इंदौर
इंदौर जिले के बेटमा नगर पूर्ण रूप से अव्यवस्थाओं से घिरा पड़ा है । इसका फायदा अपराधी किस्म के लोग जमकर उठा रहे है स्थिति यह है की थाने के अंदर पुलिस व्यस्त, नगर में चोर मस्त बेटमा के हाइवे पर पेट्रोल पंपों के आस पास राह गिरो से मोबाइल छीनकर फरार हो रहे है,जहां ग्रामीणों ने किसी लाल पल्सर का ज़िक्र किया था।
वही बेटमा नगर से ही रात्रि पहर में कुछ वाहन भी चोरी हो चुके हैं और वाहन चोरी होने की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं वहीं नगर में प्रतिबंधित साइलेंसर को बुलेट में लगाकर ध्वनि प्रदूषण करते नगर के ही सभ्य परिवार के युवा, और तो और यह गाड़ियों में साइलेंसर से फटाके फोड़ती बुलेट बेटमा थाने के सामने से ही निकलती हैं ।
मानो पुलिस की कार्य प्रणाली को मुंह चिड़ा रही है
वही नगर के अंदर नशे में दौड़ते डम्पर जहाँ आए दिन छोटे बड़े हादसे होते रहते है आंबेडकर चौराहे के चारों तरफ के मार्गों पर सुबह से लेकर शाम तक जाम की स्थिति निर्मित रहती है।
वही नगर में बड़ी गाड़ियों के कान फोड़ू हार्न, जवाबदार कौन
मानो ऐसा लगता है
बेटमा राम भरोसे ही है