देश

Lionel Messi आज दिल्ली में, अरुण जेटली स्टेडियम में होगी भारी भीड़, जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी

Lionel Messi in Delhi: दिल्ली में लियोनेल मेस्सी के कार्यक्रम के चलते आज दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा. इस आर्टिकल में सभी वैकल्पिक रास्ते.

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मैसी इन दिनों भारत में है और भारत में उनके इस दौरे को ‘GOAT इंडिया टूर 2025’ का नाम दिया गया है. कोलकाता और हैदराबाद के बाद अब मेस्सी दिल्ली में आखिरी दिन के दौरे पर होंगे जिसे लेकर दिल्लीवालों के लिए ट्रैफिक गाइडलाइन जारी की गई है.

दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्थित अरुण जेटली स्टेडियम में उनका फैंस से मिलने का कार्यक्रम आयोजित है. दोपहर में मेस्सी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे. कार्यक्रम के कारण दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक कई सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा और डायवर्जन लागू होंगे.

ट्रैफिक प्रभावित मार्ग और डायवर्जन

जेएलएन मार्ग: राजघाट से दिल्ली गेट होते हुए कमला मार्केट राउंडअबाउट तक.

आसफ अली रोड: तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक.

बहादुरशाह ज़फर मार्ग: दिल्ली गेट से आईटीओ/रामचरण अग्रवाल चौक तक.

भारी वाहनों की एंट्री दरीयागंज से बहादुरशाह ज़फर मार्ग और गुरु नानक चौक से आसफ अली रोड की ओर प्रतिबंधित रहेगी. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग इस्तेमाल करने की अपील की है. ऐप आधारित टैक्सी के लिए एमए मेडिकल कॉलेज (गेट-2) और राजघाट चौक पिक-ड्रॉप पॉइंट होंगे.

स्टेडियम में एंट्री और पार्किंग नियम

स्टेडियम में एंट्री के लिए गेट 1 से 8 बहादुरशाह ज़फर मार्ग, गेट 10 से 15 जेएलएन मार्ग और गेट 16 से 18 बहादुरशाह ज़फर मार्ग से होगी. पार्किंग के लिए माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड पर फ्री पार्किंग उपलब्ध है. स्टेडियम के पास केवल लेबल वाले वाहनों को ही पार्किंग की अनुमति होगी. गलत तरीके से खड़े वाहनों को टो किया जाएगा.

फैंस के लिए जरूरी निर्देश किए गए जारी

दो साल और उससे अधिक उम्र के बच्चों के लिए वैलिड टिकट अनिवार्य है. QR कोड या टिकट में छेड़छाड़ पाए जाने पर एंट्री नहीं दी जाएगी. स्टेडियम में बैग, शराब, ड्रोन, कैमरा, लैपटॉप, छाता, बैनर जैसी वस्तुएं प्रतिबंधित हैं. शिशुओं के लिए बेबी फूड और दूध की अनुमति है. फैंस को डिजिटल टिकट और फोटो आईडी तैयार रखना जरूरी है. स्टेडियम में जल्दी पहुंचने और स्टाफ के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!