टॉप न्यूज़

महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, 15 जनवरी को BMC के लिए वोटिंग, 16 को नतीजे

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव

Mumbai BMC Elections Date: महाराष्ट्र में बीएमसी सहित सभी 29 नगर पालिका के चुनाव 15 जनवरी को कराए जाएंगे. इसके लिए 10 हजार 111 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे. 23 दिसंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी.

महाराष्ट्र में नगर निगम के चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया. स्टेट इलेक्शन कमिश्नर दिनेश वाघमारे ने कहा कि आज (15 दिसंबर) से 29 महानगरपालिका में आचार संहिता लागू हो रही है. लोकल बॉडीज़ के चुनाव 31 जनवरी से पहले कराने का प्लान है. बीएमसी सहित सभी 29 नगर पालिका के चुनाव 15 जनवरी को होंगे. 16 जनवरी को नतीजे आएंगे. 10 हजार 111 मतदान केंद्र होंगे. 1 जुलाई 2025 की लिस्ट का इस्तेमाल करेंगे.

बीएमसी चुनाव को लेकर उम्मीदवार 23 दिसंबर से 30 दिसंबर तक नामांकन कर सकते हैं. उम्मीदवारी वापसी 2 जनवरी 2026 तक ले सकते हैं. चुनाव चिन्ह 3 जनवरी 2026 तक बांट सकते हैं.

BMC चुनाव को लेकर सियासी दलों की गतिविधियां तेज

महाराष्ट्र में 27 नगर निगमों का कार्यकाल खत्म हो चुका है. ये चुनाव साल 2022 से ही पेंडिंग हैं. ये चुनाव साल 2022 में ही होने थे लेकिन वार्ड परिसीमन और आरक्षण के मसलों को लेकर इसमें काफी देरी हुई. सुप्रीम कोर्ट ने स्थानीय निकाय चुनावों को 31 जनवरी 2026 तक पूरा करने का निर्देश जारी किया था. चुनाव के ऐलान के बाद अब सभी राजनीतिक पार्टियों की सियासी गतिविधियां और तेज हो गई हैं. सभी अपनी-अपनी रणनीति बनाने में और तेजी से जुट गए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!